
रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच 📰 समाचार
खलीलाबाद के पास सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
खलीलाबाद। कल खलीलाबाद से आगे समय माता मंदिर के पास एक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के बाएँ पैर में गंभीर चोट आई है और पैर बुरी तरह टूट गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


