Advertisement

राष्ट्रीय सनातन संस्कृति स्थापना दिवस सम्पन्न


रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच 📰 समाचार

राष्ट्रीय सनातन संस्कृति स्थापना दिवस सम्पन्न

संत कबीर नगर। कल दिनांक 3 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय सनातन संस्कृति का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सनातन संस्कृति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिकास जी, राम कुमार सिंह एवं डा. सोनी सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सनातन परंपराओं को संरक्षित एवं समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण तथा उपस्थित लोगों के बीच भोजन वितरण भी किया गया।

स्थापना दिवस समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Janta Ka Sach News