धन साहिब श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी के 350 वे शहीदी दिवस को समर्पित गुरु साहिब जी के जीवन और सिख इतिहास पर आधारित नैतिक शिक्षा परीक्षा का आयोजन गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल बहराइच की तरफ से सिख यूथ क्लब रामपुर मथुरा के सहयोग से किया गया। जिसमें रामपुर मथुरा के निम्नलिखित स्कूलों के लगभग 850 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा में भाग लेने वाले स्कूलों के नाम इस प्रकार है।.श्री राम जानकी इंटर कालेज,कोठवल, रामपुर मथुरा जिला सीतापुर।
महेंद्र कुमार शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज, रामपुर मथुरा जिला सीतापुर एस के एम अकादमी जूनियर हाई स्कूल, रामपुर मथुरा जिला सीतापुर
श्री छोटे लाल बालिका इंटर कालेज,रामपुर मथुरा जिला सीतापुर
बाबा बालक राम इंटर कॉलेज, गोंडा देवरिया, रामपुर मथुरा जिला सीतापुर
गुरुद्वारा सिंघ सभा दुल्मपुर, रामपुर मथुरा जिला सीतापुर
सिख यूथ क्लब रामपुर मथुरा के द्वारा परीक्षा कराने और सहयोग के लिए सभी स्कूलों संचालकों का धन्यवाद किया।


