
*मेंहदावल में हुई आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम, दर्जनों ने ली सदस्यता*
*मेंहदावल* | बुधवार को संत कबीर नगर के नगर पंचायत मेहदावल में आजाद समाज पार्टी का प्रतिनिधित्व मण्डल आया |
27 अगस्त को नगर पंचायत मेहदावल के मैरिज हाल नई बाजार में एक भव्य कार्यक्रम रखा गया |जिसमें नगर के सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद ने काशीराम जी की विचारधारा को व्यक्त किया और चंद्रशेखर आजाद के संघर्ष को लोगों के बीच व्यक्त किया | जिला अध्यक्ष राम प्रसाद ने बताया कि नगर के दर्जनों लोगों ने आजाद समाज पार्टी के सदस्यता ली और लोगों ने जिला अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि नगर पंचायत मेहदावल में आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने का संपूर्ण प्रयास करेंगे |
इसी कार्यक्रम में नगर पंचायत मेहदावल के कार्यकर्ता गयासुद्दीन अंसारी जी को विधानसभा मेहदावल 312 के उपाध्यक्ष घोषित किया गया |
पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गयासुद्दीन को बधाइयां प्रेषित की इस बैठक में जिला अध्यक्ष रामप्रसाद सोनू निगम अनिल कुमार गयासुद्दीन अंसारी समीर आलम जमाल अशहद मोहम्मद आलम हेलाल अहमद अन्य कार्यकर्ता व पद उपस्थित रहे |


