
बलिया में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह पर आंधीक्षण अभियंता का पीटने का आरोप लगा। अधीक्षण अभियंता लाल सिंह ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। अधीक्षण अभियंता लाल सिंह के कार्यालय में हुई मारपीट जहां मुन्ना बहादुर सिंह अपने समर्थन के साथ पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया ।अधीक्षण अभियंता लाल सिंह ने आरोप लगाया कि मुन्ना बहादुर सिंह ने उन पर लात घुसे से जानलेवा हमला किया। और कार्यालय में जरूरी कागजात फाड़ दिए। वहीं मुन्ना बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि अधीक्षण अभियंता और विद्युत कर्मियों ने उनके जमकर पिटाई की। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर जांच कर रही है।
मुन्ना बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने गांव सागरपाली की बिजली समस्या की शिकायत लेकर अधीक्षण अभियंता के पास गए थे लेकिन वहां उनके साथ मारपीट की गई फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के आरोपी की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मुन्ना बहादुर सिंह को हिरासत में ले लिया है।


