Advertisement

नानपारा जिला बहराइच के अंतर्गत रुपईडीहा रोड आज सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर समिति द्वारा उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया।इस अवसर पर तहसीलदार नानपारा अम्बिका चौधरी आर एस एस के कार्यवाह आनंद श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र शाह सुरेश चन्द्र शाह आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट, अरविंद कुमार उप संपादक बहराइच
=======================
नानपारा जिला बहराइच के अंतर्गत रुपईडीहा रोड आज सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर समिति द्वारा उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया।इस अवसर पर तहसीलदार नानपारा अम्बिका चौधरी आर एस एस के कार्यवाह आनंद श्रीवास्तव, उमेश चन्द्र शाह सुरेश चन्द्र शाह आदि उपस्थित रहे।
मन्दिर समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कान्त श्रीवास्तव ने बताया तीन सूत्रीय ज्ञापन में सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर के सामने खुले नाले में आये दिन बेजुबान जानवरो का मरना व चोटहिल होना आम बात है खुले नाले पर समिति द्वारा पत्थर रखने की मांग की गई। इसी रोड पर दो मन्दिरो के अतिरिक्त दो विद्यालय सॉफ्ट पेटल व सआदत इण्टर कॉलेज में सैकड़ों की संख्या में पढ़ने वाले बच्चो का आना जाना होने के दृष्टिगत दो स्पीड ब्रेकर की मांग समिति द्वारा की गयी। तीसरी मांग सआदत इण्टर कॉलेज नानपारा से रेलवे क्रोसिंग तक जर्जर मार्ग की मरम्मत व चोड़ीकरण कमंग समिति ने की। मन्दिर समिति के उपाध्यक्ष मनोज बंसल का कहना है शिव मन्दिर एवम सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में वर्ष में दर्जनों धार्मिक कार्यक्रम भक्तजनो का आना जाना इसी जर्जर मार्ग व सकरे मार्ग से होने के कारण मार्ग की मरम्मत व मार्ग को चौड़े करने की समस्या के समाधान हेतु उपजिलाधिकारी नानपारा श्रीमती जौहरी को मांग पत्र सौपा गया।
इस अवसर पर अभिलाष श्रीवास्तव, हर्ष गुप्ता,नीरज गौड़, मुस्तफा खान,सचिव डा वीरांगना कान्त,पंडित राम उजागर मिश्रा,अजय गुप्ता,आशुतोष मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने मन्दिर समिति के मांग का समर्थन किया।

Janta Ka Sach News