
👉इंजीनियर मुकेश गंगवार
प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड 10
ग्राम उन्हेंनी जागीर तहसील बहेड़ी
👉बीटेक ग्रेजुएट इंजीनियर मुकेश गंगवार वार्ड नंबर 10 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं ,वह एक माध्यम किसान परिवार से आते हैं ,बिना राजनैतिक पृष्ठ भूमि होते हुए भी उन्होंने अपने दम पर पूरे बरेली जिला में अपनी पहचान बनाई है
👉उन्होंने पिछली पंचवर्षीय में भी सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था लेकिन वह मात्र कुछ वोटों से चुनाव हार गए थे ।
👉इंजीनियर मुकेश गंगवार ने 2014 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की
उसके बाद उन्होंने नौकरी न करके समाज सेवा को चुना
और वह लगातार अपने वार्ड 10 में पिछले 11 वर्षों से लगातार अपने क्षेत्र में सक्रियता बनाए हुए हैं ,वह हमेशा लोगों के सुख दुख में खड़े रहते हैं।
👉उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी अपने क्षेत्र को नहीं छोड़ा और कोरोना से बचाव हेतु 20 हजार मास्क और सेनेटाइजर गांव गांव बांटे।
थाने और तहसील के समस्याओं से संबंधित वह अपने क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के साथ दिन रात तैयार रहते हैं।
👉यही नहीं इस बार सावन माह में उन्होंने अपने क्षेत्र के प्रत्येक गांव में कांवड़ियों के लिए जल सेवा देना का काम किया उनकी जल सेवा ने वार्ड में एक अलग पहचान बनाई है।
👉यही वजह है जिसके कारण
उन्हें क्षेत्र में नौजवान ,बुजुर्गों,महिलाओं व हर वर्ग का भारी समर्थन मिल रहा है इसलिए वह और उनके समर्थक इस बार अपनी मेहनत व जनता के उमड़ते भारी प्रेम के दम पर बड़ी जीत का दावा कर रहें हैं ।
👉वह अपने क्षेत्र के लिए विकास का प्लान पहले ही तैयार कर चुके हैं
वह जीतने के 03 माह बाद तुरंत ही अपनी निजी फ्री एम्बुलेंस सेवा क्षेत्र वासियों के लिए शुरू कर देंगे जिसमें वह महिला व बुजुर्गों को प्राथमिकता देंगे
और अपने 05 साल के कार्यकाल में श्रेत्र में सड़कों का जाल बिछा देंगे ।
रिपोर्ट =ठाकुर सोनपाल सिंह


