
फतेहगंज पश्चिमी। मीरगंज एसडीम के निर्देशानुसार फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बन नगर के स्कूलों से निकल गई तिरंगा यात्रा जिसमें शामिल तहसीलदार लेखपाल नगर पंचायत अध्यक्ष वी कॉलेज के प्रधान अध्यापक सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा।
नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम पति शाहिद हुसैन,जानकी देवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य, वरिष्ठ लिपिक ठाकुर अमित सिंह के साथ स्टाफ के साथ वही मुलायम सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वालेदीन पाल के साथ कालेज के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से निकल कर विकास खंड कार्यालय से होते हुए नगर के मुख्य बाजार से कस्बा के लोधी नगर चौराहे से शाही रोड स्थित आकाश अस्पताल से वापस लौटते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंच कर सम्पन्न हुई जिसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं सहित कालेज व नगर पंचायत कर्मचारियों को जल पान कराया गया।
नगर पंचायत ईओ पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने सभी नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नगर वासी अपने करों की समय पर जमा करें, कूड़ा कूड़े दान में डालें, डोर टू डोर घरों पर कूड़ा गाड़ी में ही कूड़ा-करकट डालें, अपने घर व दुकान पर कूड़ेदान अवश्य करें।
नगर को साफ और सुरक्ष रखें।
अजय कुमार सिंह ब्यूरो चीफ क्राइम ब्रांच बरेली


