
*वार्ड 18 से जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगे मुनीश गंगवार*
युवा प्रत्याशी को जनता का मिल रहा भारी
समर्थन
शीशगढ़।
गांव बीसलपुर में किसान परिवार में जन्मे और राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बनाने वाले मुनीश गंगवार ने क्षेत्र के चहुमुखी बिकास के लिए आगामी होने वाले जिला पंचायत चुनाव में अपने वार्ड 18 से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। बता दे कि लगभग 30 साल के युवा प्रत्याशी को गांव-गांव युवाओं,बुजुर्गों,महिलाओं सहित क्षेत्र के सभी जाती धर्मों के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।
मुनीश गंगवार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि क्षेत्र की जनता ने चुनाव लड़नें का सुझाव दिया है,चुनाव में उनकी जीत होती है तो बह जनता की ही जीत होगी। बह बिना भेदभाव,सभी जाति धर्म के लोगों को एक साथ लेकर सेवा करेंगे।
सड़क,बिजली,पानी, शिक्षा,सहित सभी क्षेत्रों में चहुमुखी बिकास कराना उनकी प्राथमिकता होगी।


