
बरसात के पानी और जल जमाव से ग्रामीणों और राहगीरों का आवागमन हो रहा है बाधित
अमृत पाण्डेय
जनता का सच
संत कबीर नगर – घनघटा तहसील के नाथनगर ब्लॉक में स्थित इटौंवा ग्राम सभा में बरसात के पानी से ग्रामीणों और आने जाने वाले राहगीरों को बहुत ही ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ रहा है यहां पर जल निकासी का कोई उचित व्यवस्था न होने इसका मुख्य कारण है इटौंवा के ग्राम प्रधान अजय सिंह के तरफ से पूरी कोशिश कर इस मामले को गंभीरता के साथ उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया ग्राम सभा इटौंवा के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राम जीत चौधरी जी पेसे से डॉक्टर हैं और हमेशा जनता के सुख दुख में तत्परता से सहयोग करते हैं राम जीत चौधरी बरसात के पानी को तालाब से संपर्क करवाने के लिए प्रयास रत्न है जिससे बरसात के पानी से होने वाले अनेकों प्रकार की बीमारियों से ग्रामीणों व आने जाने वाले राहगीरों को छुटकारा मिले सके


