
बरेली पुलिस ने प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रथम रैंक प्राप्त की
बरेली , जन सुनवाई पोर्टल (आई0जी0आर0एस0) संबंधी प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के परिप्रेक्ष्य में शासन द्वारा किये गये मूल्यांकन में जनपद बरेली पुलिस ने प्रदेश स्तर पर माह जुलाई-2025 में प्रथम रैंक प्राप्त कर लगातार दूसरी बार शीर्ष रैंक हासिल की है।
अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाने पर आने वाले पीड़ितों/शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्यवाही की जाए। आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का नियत समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जाँच अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर प्रकरणों की निष्पक्ष और गुणवत्तापरक जाँच की जा रही है।
जनपद में पोर्टल पर प्राप्त सभी संदर्भों की गहन और निष्पक्ष जाँच के लिए निरंतर पर्यवेक्षण किया जाता है। जाँच आख्या प्राप्त होने पर इनका भी गहनता से परीक्षण किया जाता है ताकि निस्तारण में किसी भी प्रकार की कमियां न रहे। इसी प्रतिबद्धता और समर्पण के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के ड्रीम प्रोजेक्ट जन सुनवाई पोर्टल के मूल्यांकन में जनपद बरेली को प्रदेश के 75 जनपदों में लगातार दूसरी बार प्रथम रैंक प्राप्त हुई है।
इसके साथ ही जनपद के 27 थानों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि बरेली पुलिस जनता की सेवा और शिकायतों के निवारण में अग्रणी ह


