
थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी से संबंधित एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया महिला अभियुक्त के कब्जे से दो पीस मंगलसूत्र एक जोड़ी कान फुल एक आदत अंगूठी एक जोड़ी पायल ₹15 हजार नगद बरामद किया
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधी यो व वारंटी के विरुद्ध चलाए जा रहे धड़ पकड़ अभियान के क्रम मैं अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा क्षेत्र अधिकारी प्रभात कुमार बांसडीह रोड थाना अध्यक्ष बांसडीह रोड श्री अजय पाल के कुशल नेतृत्व में बांसडीह रोड पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
उल्लेखनीय है कि वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपने मायके जा रही थी तो बस में एक औरत ने मेरा नंबर और पत्ता लिया और जब मैं मायके से घर आए तो मेरे नंबर पर फोन करके मेरे घर आ गई उसने पूजा पाठ करके मेरी तबीयत ठीक करने की बात करके मेरा मन बहला कर मेरे आभूषण गहने व15000 नगद चुराकर लेकर चली गई इस तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 134/ 2025 धारा 303,(2) BNS पंजीकृत कर अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई थी


