
रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय जनता का सच
मलौली चौराहे पर पत्रकारों के साथ हादसा, मासूम को बचाते हुए घायल हुए अमृत पांडेय और राधेश्याम पांडेय
मलौली धनघटा मलौली चौराहे पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पत्रकार अमृत पांडेय और राधेश्याम पांडेय घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक मासूम बच्चे को बचाने के प्रयास में दोनों पत्रकार अचानक सामने आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए।
हादसे में पत्रकार अमृत पांडेय के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक खून बह गया। वहीं राधेश्याम पांडेय भी घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृत पांडेय की हालत फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पत्रकारों को तत्काल इलाज के लिए ले जाया गया। इस घटना ने पत्रकारों की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की एक मिसाल पेश की, जब उन्होंने बिना अपनी परवाह किए, एक मासूम की जान बचाने का प्रयास किया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


