Advertisement

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (उ प्र) रजि का शपथ ग्रहण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया


(बलिया संवाददाता) पवन जयसवाल की रिपोर्ट/_ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (उ प्र) रजि का शपथ ग्रहण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आर्य समाज रोड आर्य समाज मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहन सिंह वर्मा प्रदेश सचिव, एवं विशिष्ट अतिथि गण के रूप में श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव सदस्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, संजय गोंड प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति, संजय मिश्रा जिला अध्यक्ष भाजपा बलिया ,देवेंद्र यादव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बलिया, देवेंद्र गुप्ता पूर्व संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ, अनूप चौबे पूर्व प्रत्याशी बलिया विधानसभा, जिसके अध्यक्षता राम अवतार सरावगी ने किया।
जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया गायक मोहन मतलबी का जलवा रहा।
शपथ ग्रहण करने वालों में जिला अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता जिला महामंत्री डॉक्टर विजय प्रकाश जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता नगर अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जिला मंत्री सौरभ कुमार मोनू संजय कुमार आय व्यय निरीक्षक जिला मंत्री ऋषभ गुप्ता वह जिला कार्यकारिणी के सदस्य आदि लोगों ने शपथ ग्रहण किया जिसमें जनपद के समस्त व्यापारी भाइयों का आगमन रहा जिसका संचालक सर्वदमन जायसवाल राजू ने किया।
जिला अध्यक्ष विजय कुमार रौनियार ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का माला पहनकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Janta Ka Sach News