
*नानपारा यूनियन बैंक में विदेशियों के बन रहे अवैध आधार कार्ड, संस्था के अध्यक्ष ने जताई गंभीर चिंता**
नानपारा (बहराइच)। नगर के यूनियन बैंक शाखा में संचालित आधार पंजीकरण केंद्र पर विदेशी नागरिकों के फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अवैध आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर संस्था “हम हमारी संस्कृति” के अध्यक्ष ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के जिला अधिकारी, बहराइच को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि यूनियन बैंक के आधार केंद्र पर नेपाली व बांग्लादेशी नागरिकों के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं, जो देश की आंतरिक सुरक्षा और डिजिटल पहचान की विश्वसनीयता के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने इसे UIDAI के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन बताया।
शिकायत पत्र में संस्था के अध्यक्ष ने चार प्रमुख मांगें रखीं हैं:
1. यूनियन बैंक आधार केंद्र की तत्काल जांच की जाए।
2. दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
3. पूर्व में बनाए गए संदिग्ध आधार कार्डों की पुनः जाँच हो।
4. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अध्यक्ष ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो यह मामला जिले की कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि वे इस विषय को गंभीरता से लें और तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाएं।
*पत्रकार इसराइल ट्रैनिंग रिपोर्टर*


