
बरेली,उपनिदेशक कृषि की फैमिली आईडी बनाने में धीमी गति पर डीएम नाराज
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज फैमिली आई0डी0 के सम्बन्ध में बैठक हुई।
उपनिदेशक कृषि की फैमिली आई0डी0 बनाने में स्थिति अच्छी नहीं चल रही है। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुये अति शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये।
समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिन विभागों का फैमिली आई0डी0 बनाने का लक्ष्य कम है उसे शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए।
समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन की स्थिति सही नहीं है, जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार करने के निर्देश दिये।
समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि विधवा पेंशन जिन महिलाओं को गलत ढंग से मिल रही है उनकी जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाए।
खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गांवों में आधार कार्ड बनाने की स्थिति कम है उसमें शीघ्र सुधार किया जाये।
जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि फैमिली आई0डी0 का प्रचार-प्रसार किया जाए तथा तहसीलों में कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों की फैमिली आई0डी0 बनवाया जाए तथा इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जाए।
अजय कुमार सिंह ब्यूरो चीफ क्राइम ब्रांच बरेली


