Advertisement

धनघटा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में भगोड़े अपराधी को किया गया गिरफ्तार


धनघटा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में भगोड़े अपराधी को किया गया गिरफ्तार
जनता का सच
अमृत पाण्डेय
संत कबीर नगर – जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डे के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मुअसं 233/2025 धारा 137(2) 87 64(2)एम बीएनएस व 5(L)6 5जे0/6 पाक्सो एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता रोहित पुत्र लालबाबू शाह निवासी सरिस्वा बाजार वार्ड नं0 11 थाना मझवलिया जिला बेतिया राज्य बिहार को नेतवापुर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया विदित हो कि वादिनी द्वारा 19 मई 2025 को थाना धनघटा पर पीड़िता की नाबालिग पुत्री को उपरोक्त अपराधी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए 17 जुलाई 2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण उप निरीक्षक आशुतोष मणि त्रिपाठी कांस्टेबल विरेन्द्र चौहान

Janta Ka Sach News