Advertisement

भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद में वरिष्ठ पदाधिकारियों के आपसी विवाद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए स्पष्ट निर्देश


भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद में वरिष्ठ पदाधिकारियों के आपसी विवाद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिए स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली, 15 जुलाई 2025
भ्रष्टाचार निवारण एवं सामाजिक विकास परिषद के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों – राष्ट्रीय महासचिव सुयश सचान एवं उप महानिदेशक बेअंत सिंह – के मध्य उत्पन्न हुए आपसी विवाद को लेकर परिषद के मुख्यालय को दिनांक 14 जुलाई की रात्रि को एक पत्र एवं एक वीडियो प्राप्त हुए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय महासचिव श्री सचान द्वारा एक औपचारिक पत्र एवं उप महानिदेशक श्री सिंह द्वारा एक वीडियो वक्तव्य भेजा गया, जिसमें दोनों पदाधिकारियों के बीच चल रहे मतभेदों की जानकारी दी गई थी।

इस प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सचान ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि यह विवाद पूर्णतः व्यक्तिगत है और इसे संगठनात्मक विवाद का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा, एकता एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी निर्देशित किया है कि भविष्य में इस विवाद से संबंधित कोई भी सार्वजनिक या संगठनात्मक वक्तव्य उनकी पूर्व स्वीकृति के बिना न किया जाए। परिषद के महानिदेशक श्री अमन दीप सचान द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया गया कि आपसी शांति एवं संवाद से समाधान निकालना ही संगठन की दीर्घकालिक मजबूती का आधार है।

इस पत्र की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है। परिषद के इस त्वरित और संतुलित हस्तक्षेप को संगठन की मर्यादा बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

Janta Ka Sach News