
महुली पुलिस ने भगोड़े अपराधी को किया गिरफ्तार
जनता का सच
अमृत पाण्डेय
संत कबीर नगर – जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखऱ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु अ स 21 2025 धारा 137(2) 87 बीएनएस थाना महुली जनपद संत कबीर नगर के मामले में भगोड़े अपराधी नाम पता सचिन पुत्र दीनानाथ निवासी मंझरिया थाना मधुवनिया जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल को बैरिया बाजार थाना नौतनवा जनपद महराजगंज के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ज्ञात हो कि पीड़िता द्वारा थाना महुली पर पीड़िता की पुत्री को अज्ञात अपराधी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदन शीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आज 16 जुलाई 2025 को अपहृता को बरामद करते हुए उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर रवाना किया गया गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण उप निरीक्षक श्याम देव प्रसाद कांस्टेबल विकास साहनी महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी


