Advertisement

नाथनगर ब्लॉक के हटवा गांव में नरेगा घोटाला, कागज़ों में 189 मजदूर, ज़मीनी हकीकत में सिर्फ 20


रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय तहसील धनघटा संत कबीर नगर जनता का सच

नाथनगर ब्लॉक के हटवा गांव में नरेगा घोटाला, कागज़ों में 189 मजदूर, ज़मीनी हकीकत में सिर्फ 20

संत कबीर नगर – जिले के नाथनगर ब्लॉक के हटवा गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (नरेगा) के तहत चल रहे कार्यों में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान पर आरोप है कि कागज़ी रिकॉर्ड में 189 नरेगा मजदूरों का नाम मस्टर रोल में दर्ज किया गया है, जबकि जमीनी स्तर पर केवल 20 मजदूर ही काम कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को रोजगार देने और गांव के विकास कार्यों में पारदर्शिता की उम्मीद थी, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा मजदूरों की फर्जी उपस्थिति दर्शाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि कार्यस्थल पर कुछ ही मजदूर कार्य कर रहे थे, जबकि मस्टर रोल में संख्या कहीं अधिक दर्ज है। इससे साफ जाहिर होता है कि कागज़ों में आंकड़े बढ़ाकर धन निकासी की जा रही है।

इस पूरे मामले की जांच की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। यदि सही तरीके से जांच हो, तो बड़ी राशि के घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है।

ग्रामीणों की मांग:
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे कार्य की स्वतंत्र जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही नरेगा योजना को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए ताकि इसका वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुच सके

Janta Ka Sach News