जनपद बहराइच स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक 25 जून को
हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर 
बहराइच 20 जून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत जनपद में संचालित महत्वपूर्ण गतिविधियों की समीक्षा हेतु 25 जून 2025 को अपरान्ह 04ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आहूत की गयी है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।


