छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए 10 जुलाई से आवेदन कर सकते हैं छात्र-छात्राएंही
हिन्दीरा राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचारपत्र स्टेट ब्यूरोचीफअब्दुलनासिर
बहराइच 20 जून। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत उ.प्र. के मूल निवासी समान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) भुगतान हेतु समय-सारणी का निर्धारण कर दिया गया है। छात्र-छात्राओं के लिए प्रक्रियात्मक कार्यवाही के लिए निर्धारित समयसारिणी के अनुसार छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि 10 जुलाई से 20 दिसम्बर 2025, छात्र द्वारा फाईनल प्रिन्ट आउट निकालने की कार्यवाही 12 जुलाई से 23 दिसम्बर 2025 तक पूर्ण कर वांछित संलग्नकों सहित हार्ड कॉपी शिक्षण संस्था में जमा करने हेतु अन्तिम तिथि 24 दिसम्बर 2025 निर्धारित की गई है।


