Advertisement

जनपद में आयोजित होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण

हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच ब्यूरो चीफ रामेश्वर सिंह भदोरिया

बहराइच 20 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 को स्थानीय इंदिरा गॉधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में वृहत योग संगम का कार्यक्रम प्रातः 06ः00 बजे जन प्रतिनिधियों व शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा महेन्द प्रसाद अग्रवाल के सान्निध्य में सम्पन्न होगा। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजन वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देशानुसार समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी स्वयं अपने स्टाफ के साथ योग संगम में प्रतिभाग करेंगे जिसमें विभिन्न विद्यालयों, स्पोर्ट्स स्टेडियम के बच्चे भी सम्मिलित होंगे। डॉ. वर्मा ने बताया कि प्रातः 06.30 बजे पर मोदी जी का लाइव उद्बोधन के पश्चात योग प्रोटोकॉल का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही पुलिस लाइन, मरीमाता मंदिर, वृद्धाश्रम, ज़िला कारागार, शिक्षण संस्थानों, समस्त ब्लॉकों, समस्त तहसीलों व समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों आदि पर योगा अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

 

Janta Ka Sach News