प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर ने जनपद का किया भ्रमण
ग्रामोद्योग कार्यालय, प्रशिक्षण केन्द्र व गाँधी आश्रम उत्पादन केन्द्र का किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की लाभार्थी की मिनी फ्लोर मिल को देखा

हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच ब्यूरो चीफ रामेश्वर सिंह भदोरिया
बहराइच 20 जून। प्रमुख सचिव, खादी एवं ग्रामोद्योाग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम विभाग, उ.प्र. शासन अनिल कुमार सागर ने जनपद भ्रमण के दौरान मण्डलीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र/जिला ग्रामोद्योग कार्यालय बहराइच पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान श्री सागर ने कार्यालय व प्रशिक्षण के की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति एवं अन्य व्यवस्थाओं को जायज़ा लिया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को सुधारने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात प्रमुख सचिव ने क्षेत्रीय श्री गाँधी आश्रम उत्पादन केन्द्र आमीनपुर, नगरौर पहुँचकर उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उत्पादन केन्द्र के प्रबन्धक द्वारा कच्चा माल की आपूर्ति बाधित होने की समस्या से अवगत कराया गया, जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुये श्री सागर ने जिला ग्रामोद्याोग अधिकारी संजय कुमार वर्मा को तत्काल योजनाधिकारी से वार्ता कर समस्या का निवारण कराने का निर्देश दिया। जनपद भ्रमण के दौरान श्री सागर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की लाभार्थी श्रीमती सारिका सिंह की इकाई श्याम मिनी फ्लोर मिल का भ्रमण कर इकाई को योजनान्तर्गत प्राप्त सब्सिडी अनुदान का फीडबैक प्राप्त किया एवं इकाई द्वारा उत्पादित उत्पाद के विपणन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये।


