Advertisement

जनपद बहराइच/ ग्राम मांझा दरियाबुर्द एवं बाढ़ शरणालय का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश ग्राम वासियों से बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में ली जानकारी

जनपद बहराइच/

ग्राम मांझा दरियाबुर्द एवं बाढ़ शरणालय का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश
ग्राम वासियों से बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में ली जानकारी

हिन्दी राष्ट्रीय साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर नानपारा बहराइच

बहराइच 14 जून। संभावित बाढ़ के दौरान राहत व बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद के साथ विकास खण्ड शिवपुर अन्तर्गत ग्राम मांझा दरियाबुर्द के निवासियों से मिलकर बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये और कहा कि घाघरा और सरयू नदियों संगम स्थल होने के कारण यहां पर बाढ़ सबसे पहले दस्तक देती है अतः सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत इस तरह से तैयारियों को अंजाम दे कि बाढ़ आने की स्थिति में ग्राम वासियों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। निरीक्षण के दौरान उन्होनें मौजूद खण्ड विकास अधिकाकारी शिवपुर अनुष्का श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार, एमओआईसी, पशु चिकित्साधिकारी व सरयू ड्रेनेज खण्ड के अधिकारियों से की जा रही तैयारियों के सम्बंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान डीएम ने मौजूद ग्रामवासियों से नियमित टीकाकरण तथा पशुओं के उपचार एवं टीकाकरण तथा पूर्व में आयी बाढ़ के दौरान विभिन्न प्रकार की क्षति के सापेक्ष हुए भुगतान इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि गांव में टीकाकरण का कार्य किया गया है। वर्तमान समय पर एएनएम गांव में लक्षित वर्ग का टीकाकरण कर रही हैं। डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के टीकाकरण समय से कराये जाने के भी निर्देश दिये। ग्राम मांझा दरियाबुर्द सरयू व घाघरा नदी का मिलाप स्थल होने के कारण बाढ़ के लिए अत्यन्त संवेदनशील क्षेत्र है। डीएम ने बीडीओ व ग्रामवासियों से नदी के जल स्तर के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि वर्तमान में जलस्तर बिल्कुल सामान्य है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नज़र रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होनें बाढ़ शरणालय केवलपुर का भी निरीक्षण किया और बीडीओ व नायब तहसीलदार से शरणालय के निर्माण के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
डीएम मोनिका रानी ने एमओआईसी शिवपुर को निर्देश दिया कि इस क्षेत्र की ऐसी गर्भवती महिलाओं जिनके यहां माह जून से लेकर अगस्त माह तक प्रसव की संभावना है, उनकी सूची तैयार कर लें ताकि बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की आपात कालीन स्थिति में उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा अथवा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके। डीएम ने ड्रेनेज खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस क्षेत्र में ही सुरक्षित स्थान पर अस्थाई बाढ़ राहत शिविर तथा प्रसाधन इत्यादि की मोबाइल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समस्त तैयारियां पूर्ण कर लें ताकि बाढ़ से प्रभाावित होने वालों को स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित ठिकाना मिल सके।

Janta Ka Sach News