Advertisement

भरतपुर। राजस्थान में डीग जिले के कामा व खोह थाना क्षेत्रो से पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 9 जनो को गिरफ्तार कर विधि से सघर्षरत दो बालकों को निरूद्ध किया है।


मण्डल ब्यूरो चीफ मीनल की रिपोर्ट
भरतपुर। राजस्थान में डीग जिले के कामा व खोह थाना क्षेत्रो से पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में 9 जनो को गिरफ्तार कर विधि से सघर्षरत दो बालकों को निरूद्ध किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 22 मोबाइल, 11 सिम, 7 ATM कार्ड, 1 बैंक पासबुक, 3 लाख 86 हजार रुपए की नकदी के साथ मोके पर मिले दो ट्रैक्टर और दो बाइक को जप्त किया है। कामा थाना पुलिस ने बिलोंद भूडाका नहर के पास से अस्लीम मेव 22 साल, नियाज उर्फ न्याजु 35 साल, मुस्तफा 19 साल, आदिल 20 साल व बरकत 21 को गिरफतार कर विधि से संघर्षरत दो बालको को निरूद्ध करते 13 मोबाईल फोन व 8 सिम कार्ड को जप्त किया। जबकि खोह थाना क्षेत्र के गदड़वास गांव में अलीपुर की पहाड़ियों की तलहटी में छुपकर साइबर ठगी कर रहे सालिम, जुबैर, मनीष और मुजाहिद को गिरफ्तार कर 9 मोबाइल, 7 ATM कार्ड, 1 बैंक पास बुक, 3 फर्जी सिम और 3 लाख 86 हजार की नकदी के साथ मोके पर मिले दो ट्रैक्टर और दो बाइक जप्त की। दो फरार आरोपियों के नाम साबिर और अशफाक बताये गए हैं। आरोपियों ने कुछ दिनों पहले ही पश्चिम बंगाल में होटल की बुकिंग के नाम पर 70 हजार की ठगी की थी।

Janta Ka Sach News