
*ब्रेकिंग न्यूज
मण्डल ब्यूरो चीफ मीनल की रिपोर्ट
*गांव सुनहरा में गोली लगने से एक युवक गंभीर घायल*
*भरतपुर। राजस्थान के डीग जिले में कामां थाना क्षेत्र के गांव सुनहरा में दो युवकों द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि पैर में गोली लगने से युवक देवेंद्र सिंह को गंभीर हालत में कामां हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। हल्ला मचने पर ग्रामीणों द्वारा गोली मारने वाले दोनों युवकों को हथियार सहित दबोच लेने की भी बात आ रही है सामने। गांव में मौके पर अभी एकत्रित है सैकड़ो लोगों की भीड़। कामां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि घायल देवेंद्र सिंह सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा।*


