Advertisement

भरतपुर से मंडल ब्यूरो चीफ मीनल की रिपोर्ट *साईबर ठगों की आलीशान अवैध सम्पत्ति होगी कुर्क*


*ब्रेकिंग न्यूज़*
भरतपुर से मंडल ब्यूरो चीफ मीनल की रिपोर्ट
*साईबर ठगों की आलीशान अवैध सम्पत्ति होगी कुर्क*
*भरतपुर। राजस्थान के डीग जिले में थाना सीकरी के आलमशाह गाव में साईबर ठगी के एके आरोपी की आलीशान अवैध सम्पत्ति को कुर्क किये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गई है। साईबर ठगी के खिलाफ चल रहे आपरेशन एन्टी वायरस के तहत की जा रही कार्यवाही के बारे में पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने बताया कि गिरफतार साईबर ठग सैकूल पुत्र साहून मेव निवासी आलमशाह से अनुसंधान के दौरान सामने आया कि उसके द्वारा लम्बे समय से की जा रही साईबर ठगी से अर्जित कमाई से ग्राम आलमशाह में चारागाह भूमि पर एक भव्य आलीशान मकान का निर्माण किया गया तथा इसी दौरान लाखो रूपये मूल्य की कृषि भूमि भी खरीदी गई। जांच में पता चला कि सैकूल द्वारा करीब 60 लाख रूपये भवन निर्माण में खर्च करने के साथ उसने कई लाख रूपये की कृषि भूमि भी खरीदी। पुलिस ने सम्पत्ति को चिन्हित कर कुर्की के लिए न्यायालय एसीजेएम सीकरी के समक्ष अनुमोदित प्रार्थना पत्र पेश किया जिस पर न्यायालय ने उक्त प्रकरण पर कार्यवाही शुरू करते हुए गवाहों को तलब किया है। गौरतलब है कि आरोपी सैकूल, एक बडा साईबर ठग है जोकि पूर्व में में भी कई प्रकरणों में गिरफतार हो चुका है।*

Janta Ka Sach News