
रिपोटर अमृत कुमार पाण्डेय तहसील धनघटा जनता का सच संत कबीर नगर
स्टेट बैंक के कैशियर का एक्सिडेंट – महंत नागादास ने निभाई इंसानियत की मिसाल
देवरिया: 30 मई 2025
आज सुबह स्टेट बैंक के कैशियर का एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाना पूरे क्षेत्र में चिंता का विषय बन गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी महंत नागादास मौके पर पहुंचे और उन्होंने ना सिर्फ घायल कैशियर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, बल्कि खुद उनकी प्राथमिक चिकित्सा भी सुनिश्चित करवाई।
प्राथमिक उपचार के बाद महंत नागादास ने बैंक की चाभी नाथनगर शाखा को सुरक्षित रूप से पहुँचाई जिससे बैंकिंग कार्य बाधित न हो सके। इसके बाद उन्होंने घायल कैशियर को अपनी निजी गाड़ी से उनके घर तक सुरक्षित पहुँचाया।
इस मानवीय कार्य के लिए महंत नागादास की चारों ओर सराहना की जा रही है। उन्होंने यह साबित किया कि राजनीति सेवा का माध्यम है, न कि केवल प्रचार का। घटना के समय की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और खुद चिकित्सीय देखभाल की


