
ऑपरेशन युवा रक्षा अभियान। के अंतर्गत ”नशा मुक्त कोटा” विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन जनता का सच
स्टेट ब्यूरो राधामोहन अग्रवाल …….. कोटा केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कोटा कार्यालय द्वारा ऑपरेशन युवा रक्षा अभियान के अंतर्गत “Drug Free Kota” ”नशा मुक्त कोटा” विषय पर कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) नरेश बुंदेल ने बताया यह प्रतियोगिता 08 जून 2025 (रविवार) को प्रातः 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक स्वामी विवेकानंद सामुदायिक भवन, सेक्टर-सी, तलवंडी, कोटा में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण निःशुल्क है। इच्छुक विघार्थी अथवा उनके अभिभावक मोबाइल नंबर 8764748232 या 7891112221 पर कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को नशा मुक्ति के संदेश को रचनात्मक ढंग से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ड्राइंग शीट आयोजकों द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी, जबकि रंग, ब्रश, स्केच पेंसिल आदि सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ₹20,000 तक के आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। ——— रामेश्वर लाल मीणा। 01.6.2025


