
**राइस मिल एसोसिएशन का प्रयास रंग लाया धौंराटांडा तजुआ मार्ग पर कार्य प्रारंभ खुशी की लहर*। धौंराटांडा /भोजीपुरा (बरेली)- भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के धौंराटांडा तजुआ मार्ग लंबे समय से जर्जर पड़ा हुआ था पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका रोड आमजन का निकलना दुर्भर था उसी को ध्यान में रखते हुए राइस मिल एसोसिएशन धौंराटांडा के अध्यक्ष जुल्फिकार अहमद व उनकी टीम ने जिला उद्योग बंधु की मीटिंग में कई बार मुद्दा उठाते हुए इस रोड को डलवाने की मांग की थी क्योंकि कई राइस मिल इस रोड के अंतर्गत आते हैं जिनको अपना माल लाने ले जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था अब जाकर सफलता मिली विभाग ने कार्य को मंजूरी देते हुए सड़क पर कार्य प्रारंभ कर दिया वहीं क्षेत्रीय लोगों ने विधायक शहजिल इस्लाम के समक्ष भी यह मामला उठाया था उन्होंने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर इस कार्य को अति शीघ्र करने के लिए कहा था जिस पर सभी जिम्मेदारों का प्रयास रंग लाया और रोड पर कार्य शुरू हो गया राइस मिल की टीम में कलीम जीएसके राइस मिल, यासीन अरमान राइस मिल, अती कुर रहमान रहमान राइस मिल, फखरुल इस्लाम उपाध्यक्ष, नाजिम कोषाध्यक्ष, चौधरी इकबाल अहमद चौधरी एग्रो ओवरसीज ,इरफान अहमद आदि का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य


