बहराइच पुलिस
सराहनीय कार्य थाना को0नगर जनपद बहराइच
एक महिला का गुमशुदा बैग की महज 01 घण्टे मे बरामदगी कर सुपुर्द किये जाने के सम्बन्ध मे
।
हिन्दी राष्ट्रीय समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो अब्दुल नासिर
दिनांक- 31.05.2025
विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच , श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय , श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक को0 नगर जनपद बहराइच के निर्देशन में चलाये जा रहे ई -रिक्सा सत्यापन के दौरान आज दिनांक 31.05.2025 को प्रार्थिनी श्रीमती मालती पत्नी शिव सागर कसौजी दा0 सर्राकला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच ई-रिक्शा से झिंगहाघाट से आ रही थी नगर पालिका के पास उतरते समय अपना बैग ई-रिक्शा में भूल गयी जिसकी सूचना थाना को0 नगर पर प्रार्थिनी द्वारा दिया गया । जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुये उक्त घटना क्रम की सूचना चौकी प्रभारी सिविल लाइन उ0नि0 श्री अजेश कुमार को दी गयी , जिनके द्वारा सीसीटीवी की मदद से ई-रिक्शा का सत्यापन नं0 के सहयोग से महज 01 घण्टे के अन्दर वाहन स्वामी व चालक का पता लगाते हुये । प्रार्थिनी का बैग बरामद कर मौके पर यातायात शाखा बहराइच सुपुर्द किया गया । प्रार्थिनी द्वारा थाना को0 नगर पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी ।
बरामदगी टीम –
1. उ0नि0 श्री अजेश कुमार
2. कां0 अजीत कुमार वर्मा


