Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों के पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर के साथ की गयी गोष्ठी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों के पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर के साथ की गयी गोष्ठी।

हिन्दी राष्ट्रीय समाचार पत्र जनता का सच स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल नासिर

 

आज दिनांक 31.05.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के सभी थानों के पैरोकार एवं कोर्ट मोहर्रिर के साथ गोष्ठी की गयी। पैरोकारों एवं कोर्ट मोहर्रिर की समस्याओं का संज्ञान लिया तथा शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निराकरण करवाने का आश्वासन दिया गया ।

गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा आवश्यक निम्नलिखित दिये आदेश/निर्देश –

👉पैरोकार अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति सजग रहें।

👉न्यायालय से प्राप्त होने वाले समन, गैर जमानती वारंट तथा जमानती वारंट उसी दिन थाने के संबंधित रजिस्टर में अंकित कराएं।

👉प्राप्त प्रपत्रों की सूचना अनिवार्य रूप से थानेदार को दें। इसी तरह इन प्रपत्रों को समय से न्यायालय को उपलब्ध कराएं। जरा सी चूक या लापरवाही से न्यायालय संबंधी कार्यों में बाधा आती है। जिसका लाभ अपराधी या गलत प्रवृत्ति के लोगों को मिलता है।

Janta Ka Sach News