
*विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत दिक्तोली में मनरेगा योजना बना सचिव व प्रधान के लिए कुबेर का खजाना जिला सवाददाता अर्जुन सिंह सतक बीर नगर का सच *
संबंधित-खंड विकास, सीडीओ, जिला अधिकारी, मंडलायुक्त, मनरेगा सेल उत्तर प्रदेश , मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
👉जिले से लेकर ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं पड़ रहा मनरेगा योजना पर नजर, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह सब के मिली भगत से यह सब कुछ हो रहा है, मीडिया के सामने तो कोई कुछ कहता नहीं है, लेकिन आड़ में बहुत लोग कहते हुए मिल जाते हैं कि इस सरकार में कमीशन खोरी चरम पर पहुंच गई है, महज कहने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है, हम लोगों के पड़ताल करने पर लगता है कि भ्रष्टाचार युक्त सरकार है, अंग्रेजों के समय की याद दिला रही है अफसर एवं चुने हुए जनप्रतिनिधि सब मिलकर विकास की धज्जियां उड़ा रहे हैं
👉सचिव, ऐ पी ओ, प्रधान के मिलीभगत से मनरेगा योजना चढ़ा भष्ट्राचार के भेट
👉ब्लॉक के मनरेगा अधिकारियों के मिलीभगत से ब्लाक में हो रहा है कई लाखों का हेराफेरी , विकास खंड के जिम्मेदार अधिकारियों को फोन पर संपर्क करने पर फोन ही नहीं रिसीव होता है चाहे वीडियो हो या सिडीवो हो, यह आलम है जिले के जिम्मेदार अधिकारियों का
विकास खण्ड खलीलाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत दिक्तोली में जहाँ पर मनरेगा अधिकारियों द्वारा मनरेगा मजदूरों की हाजिरी हवा में लगा देते हैं, मीडिया टीम के मौके पर पहुंचने पर कोरम के नाम पर महज दो चार मजदूर काम करते हुए मिलते हैं, मैनसीर से विश्वनाथपुर मार्ग के ठीक सटे है आने जाने वाला कोई भी देख सकता क्या हकिकत है , इसके पूर्व में पोखरे के जिर्णोद्धार के नाम पर भी ऐही आलम था
👉कागजो में ही दिखता है मनरेगा मजदूरों के कार्य का हिसाब धरातल पर सिर्फ़ लीपापोती
👉 खलीलाबाद के ग्राम पंचायत दिक्तोली में मनरेगा के कार्य के नाम पर खुलेआम हो रहा है फर्जीवाड़ा
👉सवाल यह उठ रहा है कि मनरेगा योजना के नाम पर कब तक होता रहेगा भष्ट्राचार
👉क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा हो पायेगा
जांच, या होता रहेगा भष्ट्राचार।


