
*बारादरी पुलिस ने सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़ 14 लोगों को किया गिरफ्तार**
बरेली। बारादरी पुलिस ने सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ‘सट्टा किंग’ तन्नु उर्फ जगमोहन के 14 साथियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तन्नु खुद मौके से फरार हो गया। पुलिस को मौके से करीब 30,380 रुपये नकद, सट्टे की पर्चियां और अन्य सामग्री बरामद हुई है
बरेली पुलिस ने 14 सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार:‘सट्टा किंग’ तन्नु उर्फ जगमोहन मौके से फरार, 30 हजार रुपये नकद और सट्टे से जुड़ा सामान बरामद किया
बरेली 2 दिन पहले14 सट्टेबाज गिरफ्तार किए बरेली की बारादरी पुलिस ने सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ‘सट्टा किंग’ तन्नु उर्फ जगमोहन के 14 साथियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तन्नु खुद मौके से फरार हो गया। पुलिस को मौके से करीब 30,380 रुपये नकद, सट्टे की पर्चियां और अन्य सामग्री बरामद हुई है।
गंगापुर में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके में सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां लंबे समय से सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने टीम के साथ छापेमारी की, जिसमें 14 सट्टेबाजों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में धर्मेंद्र (32), दीपक गुप्ता (25), रामाशंकर (30), रोहित राजपूत (42), रवि कुमार (32), भूगेन्द्रपाल (40), राजीव कुमार (40), अंकित गुप्ता (30), राकेश कश्यप (40), उमर उर्फ मुन्ना (34), नुरउद्दीन (45), अय्यूब (24), श्याम कुमार (21) और राहुल गोस्वामी (25) शामिल हैं। इनमें से दीपक गुप्ता और धर्मेंद्र पहले भी सट्टेबाजी के आरोप में जेल जा चुके हैं।
बरामद हुआ सट्टे का सामान
पुलिस ने मौके से 30,380 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, 4 पेन, 2 पैड (सट्टा पर्चियों से भरे), 2 कैलकुलेटर और 2 काउंटर बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गंगापुर अवैध कारोबार का अड्डा
गौरतलब है कि गंगापुर इलाका अवैध कारोबार के लिए पहले से ही बदनाम रहा है। यहां स्मैक, चरस, गांजा, देशी शराब, जुआ और सट्टा जैसे कई गैरकानूनी धंधे वर्षों से चल रहे हैं।
पुलिस का अभियान रहेगा जारी
सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि गंगापुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी किसी भी सूचना पर तत्काल छापेमारी की जाएगी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य


