
**बिजली के तार व लोहा चोरी करने वाले कबाड़ी समेत तीन आरोपियो को भोजीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*।
भोजीपुरा(बरेली) – बिजली विभाग के स्टोर रूम से बिजली पुराने तार व लोहा चोरी करने वाले कबाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एल्युमोनियम का पचास किलो तार व लोहा एक टैम्पो बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपियों ने यूनिवर्सल एमपीई प्रोजेक्ट्स एण्ड इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से बिजली का एल्युमोनियम का पचास किलो पुराना तार चौदह लोहे के चैनल व अन्य लोहे का सामान चुरा कर ले गए थे।इस मामले में कंपनी के इंजीनियर अभयजीत सिंह ने थाना देवरनिया में मुकदमा पंजीकृत कराया था। भोजीपुरा पुलिस ने आज मंगलवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर अभयपुर मस्जिद के पास से मोहम्मद फैजान सलमानी, निवासी वार्ड नम्बर छह कस्बा व थाना देवरनिया बरेली, मुबारिक अली निवासी अभयपुर थाना भोजीपुरा, कबाड़ी तस्लीम खां निवासी अभयपुर थाना भोजीपुरा बरेली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पचास किलो बिजली का तार तीन कुंतल लोहा व चोरी में प्रयुक्त टैम्पो बरामद हुआ। पुलिस ने आज मंगलवार को उपरोक्त आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां जेल भेज दिया गया। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी एस आई मनोहर सिंह, रनवीर आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट जितेन्द्र पाल मौर्य


