Advertisement

मेंहदावल नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, चेयरमैन प्रतिनिधि को हटाने की मांग पर अध्यक्ष बैठक से बाहर


मेंहदावल नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में हंगामा, चेयरमैन प्रतिनिधि को हटाने की मांग पर अध्यक्ष बैठक से बाहर

सभासदों ने धरना देकर जताया विरोध, नियमों की अनदेखी का लगाया आरोप जिला सवाददाता अर्जुनसिंह संत कबीर नगर नगर पंचायत मेहदावल चेयरमेंन उनके खिलाफ जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र में दिया गया है और अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके उनकी जांच कराई जाए कभी अध्यक्ष अपनी कभी नहीं बैठते हैं कार्यालय में कार्यालय में ताला लगा मिला रहता है

संतकबीरनगर मेहदावल नगर पंचायत की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक भारी हंगामे की भेंट चढ़ गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में सभासदों ने चेयरमैन लक्ष्मी निषाद के प्रतिनिधि रमेश निषाद की मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद अपने प्रतिनिधि रमेश निषाद के साथ बैठक छोड़कर बाहर चली गईं।

अध्यक्ष के बाहर जाते ही नाराज सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया और चेयरमैन प्रतिनिधि की कथित तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना दोपहर 12 बजे से लगातार जारी है।

सभासद सोमनाथ प्रजापति ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के मुताबिक बोर्ड बैठक में केवल अध्यक्ष की उपस्थिति ही मान्य है, प्रतिनिधि की मौजूदगी नियमों के विरुद्ध है। सभासद संदीप त्रिपाठी ने कहा कि इस संबंध में अधिशासी अधिकारी के माध्यम से पूर्व में जानकारी दी जा चुकी थी, इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की गई।

सभासद आशीष सिंह ने अध्यक्ष के बैठक से उठकर चले जाने को जनता के साथ विश्वासघात करार देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जवाबदेही से भागना नहीं चाहिए।

नगर पंचायत में इस घटनाक्रम से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।

Janta Ka Sach News