Advertisement

आज दिनांक 20-05-2025 को नगर पंचायत मेहदावल में माननीय जिलाधिकारी महोदय के आदेश अनुसार नगर पंचायत मेहदावल की बोर्ड की बैठक बुलाई गई


आज दिनांक 20-05-2025 को नगर पंचायत मेहदावल में माननीय जिलाधिकारी महोदय के आदेश अनुसार नगर पंचायत मेहदावल की बोर्ड की बैठक बुलाई गई बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की जानी थी सभी निर्वाचित सभासदों व निर्वाचित चेयरमैन को बैठक में उपस्थित रहना था इस दौरान बैठक में चेयरमैन श्रीमती लक्ष्मी निषाद के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश निषाद जी भी बैठक में भाग लेना चाहे जिस पर सभी सभासदों द्वारा भारी विरोध किया गया जिसके पश्चात चेयरमैन प्रतिनिधि और चेयरमैन मेहदावल श्रीमती लक्ष्मी निषाद को साथ लेकर बैठक को छोड़कर चले गये इससे आक्रोशित नगर पंचायत मेहदावल के सभासद गणों द्वारा
नगर पंचायत कार्यालय पर बैनर पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की इसके बाद माननीय जिला अधिकारी संत कबीर नगर को बैठक के संबंध में सामूहिक रूप से अवगत कराया इस दौरान सभासद सोमनाथ प्रजापति आशीष सिंह शक्ति मणी त्रिपाठी आशीष त्रिपाठी सहित सभी सभासदगण उपस्थित रहे, संवाददाता अनिल कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट

Janta Ka Sach News