Advertisement

अजीम इदरीसी बने आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


अजीम इदरीसी बने आजाद समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर-

संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली

नगर में राजनीतिक क्षेत्र में सक्रियता और समाज सेवा के लिए पहचान बना चुके अजीम इदरीसी को आजाद समाज पार्टी का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा विधानसभा अध्यक्ष खड़ग सिंह द्वारा की गई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया अजीम इदरीसी लंबे समय से सामाजिक न्याय, समानता और युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाते आ रहे हैं। उनकी सादगी, संघर्षशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है नगर अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजीम इदरीसी ने कहा, “मैं पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि समाज के हर तबके की आवाज़ बनकर ईमानदारी से कार्य करूंगा। यह पद मेरे लिए सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजीम इदरीसी को मुबारकबाद दी इस नियुक्ति से साफ है कि आजाद समाज पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है, जिससे आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलेगी इस दौरान मोहम्मद हसन जिला प्रभारी, यशपाल जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट प्रेम कुमार महासचिव, शिवम गंगवार ट्रैक्टर अध्यक्ष, गौरव कुमार कार्यालय प्रभारी, कार्यकर्ता आदि लोग मौजूद रहे

Janta Ka Sach News