गोरखपुर के पिपराइच इलाके के नैयापार बुजुर्ग गांव में शनिवार सुबह स्कूल बस में चढ़ते समय हिमांशु निषाद (5) पैर फिसलने से गिर गया।
दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रेमनगर पुलिस ने की कार्रवाई** जनता का सच।संवाददाता विपुल शर्मा **बरेली।** थाना प्रेमनगर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान **उमंग मिश्रा उर्फ आशुतोष मिश्रा**, पुत्र मधुकर मिश्रा, निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, थाना कोतवाली बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, **26 जुलाई 2026** को पीड़िता ने थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे। तहरीर में पीड़िता ने अपने जेठ उमंग मिश्रा उर्फ आशुतोष मिश्रा पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। बुधवार को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने मकान के बाहर गली में कहीं जाने की फिराक में खड़ा मिला, जिसे करीब **रात 11:30 बजे** गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार समेत उपनिरीक्षक सुधीर कुमार, सचिन, आशीष मान और अनित शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य विश्व व्यापार स्वास्थ्य गोरखपुर में ‘इंस्टाग्राम’ का पागलपन:लाइक और कमेंट्स कम मिलने से डिप्रेशन में आ रहे स्टूडेंट्स Janta Ka Sach News Mar 3, 2025 0 गोरखपुर में ‘इंस्टाग्राम’ का पागलपन:लाइक और कमेंट्स कम मिलने से डिप्रेशन में आ रहे स्टूडेंट्स, यंगस्टर्स हो रहे ‘साइकोपैथिक’; गोरखपुर… Read More
ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर के पिपराइच इलाके के नैयापार बुजुर्ग गांव में शनिवार सुबह स्कूल बस में चढ़ते समय हिमांशु निषाद (5) पैर फिसलने से गिर गया। Janta Ka Sach News Sep 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ भोजीपुरा में तेज रफ्तार बाइक ने छह वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर, मौत Janta Ka Sach News Sep 11, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ शिक्षक हिरासत में एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को रोकने का आरोप, युवकों ने शिक्षक को पकड़ा Janta Ka Sach News Sep 11, 2026